Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Woman found stolen bicycle of her child with help of CCTV in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Woman found stolen bicycle of her child with help of CCTV in Agra #agranews

147

आगरालीक्स.(Agra News 11th November).... आगरा में पार्क से साईकिल चोरी होने पर सात साल के बेटे ने खाना खाने से इन्कार कर दिया, मां ने सीसीटीवी, स्कूल ड्रेस से चोर पकड़ लिया, कबाड़ी के यहां मिली साईकिल
आगरा के कमला नगर क्रष्णा कुंज कॉलोनी निवासी राहुल दवा कारोबारी हैं, पत्नी सोनल अग्रवाल और सात साल का बेटा आदविक अग्रवाल है। वह मंगलवार को पार्क में खेलने के लिए साईकिल लेकर गया, शाम को रोते हुए लौटा, उसकी साईकिल पार्क से चोरी हो गई। राहुल और सोनल अग्रवाल ने बेटे आदविक अग्रवाल को समझाने के प्रयास किए, उससे कहा कि नई साईकिल खरीद लेंगे लेकिन वह अपनी पुरानी साईकिल लेने की ही जिद पर अड़ गया।

खाना खाने से किया मना, मां ने खंगाले सीसीटीवी
आदविक अग्रवाल ने साईकिल न मिलने पर खाना खाने से इन्कार कर दिया। इस पर सोनल अग्रवाल अपने बेटे आ​दविक को लेकर पार्क में पहुंची, आस पास के घरों में सीसीटीवी लगे दिखाई दिए। पार्क के सामने के घर के सीसीटीवी चेक किए दो किशोर साईकिल ले जाते हुए दिखाई दे गए। इसमें से एक किशोर स्कूल ड्रेस पहना हुआ था, उन्होंने अपने मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज ले लिए और किशोरों की तलाश शुरू कर दी, स्थानीय लोगों से पूछा, स्कूल ड्रेस को दिखाकर पहचान करने की कोशिश की। रात तक उन्हें साईकिल चोरी कर ले गए किशोर का पता चल गया।
250 रुपये में कबाड़ी को बेच दी थी साईकिल
सोनल अग्रवाल किशोर के घर पहुंच गई, किशोर ने बताया कि उसका साथी साईकिल ले गया है। उसके घर पहुंची तो उसने बता दिया कि कबाड़ी को 250 रुपये में साईकिल बेच दी है। बुधवार को सोनल अग्रवाल किशोरों को लेकर कबाड़ी के पास पहुंची, पुलिस को बुला लिया। पुलिस की सख्ती के बाद कबाड़ी ने साईकिल वापस कर दी। चोरी करने वाला किशोर स्कूल में पढ़ता है, उसने मांफी मांग ली, राहुल अग्रवाल ने किशोर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!