आगरालीक्स…(Agra News 11th November)..आगरा के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स को मंजूरी, 134 करोड़ से पांच मंजिला बिल्डिंग में बनेगा काम्प्लेक्स, 241 फैक्ट्री होंगे स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार।
क्लस्टर डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। आगरा के फाउंड्री नगर में यूपीएसआईडीसी द्वारा पहले फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए फाउंड्री नगर, टेढ़ी बगिया डिपो के पीछे 20960 वर्ग मीटर जमीन चिन्हित की जा चुकी है। पर्यावरण की एनओसी के लिए आवेदन भी कर दिया गया है।

पांच मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में 241 फैक्ट्री
फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स एक काम्प्लेक्स में कई फैक्ट्री को स्थापित करने का कांसेप्ट है। इसमें फैक्ट्री के लिए कच्छा माल से लेकर तैयार माल की बिक्री करने की भी सुविधा मिलेगी। फाउंड्री नगर में बनने जा रहे पहले फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स में पांच मंजिल बिल्डिंग में 241 फैक्ट्रियां एक ही जगह पर होंगी।
ये होगा खास
फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स को फाउंड्री डिपो, टेढ़ी बगिया पर बनाया जाएगा। यहां से यमुना एक्सप्रेस वे की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, इससे बाहर से भी खरीदार आ सकेंगे। काम्प्लेक्स में कांफ्रेंस हॉल से लेकर वाई फाई की सुविधा, एक्जीविशन एरिया, सेंट्रलाइज डाटा सेंटर, फूड कोर्ट, पार्किंग की सुविधा भी होगी।
134 करोड़ का प्रोजेक्ट, 12 करोड़ की ग्रांट होगी जारी
5 मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स 241 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसके लिए इसी महीने 12 करोड़ की ग्रांट जारी की जाएगी, जिससे फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स का काम शुरू किया जा सके।