आगरालीक्स…आगरा में रविवार को जाम रह सकता है. शहर में आ रहे हैं 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी. शहर के 40 केंद्रों पर होगी ये परीक्षा…जानिए परीक्षा को लेकर क्या कहा एडीएम सिटी ने
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से 14 नवंबर को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा आयेाजित हो रही है. आगरा में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी इस परीक्षा को देंगे. ऐसे में 14 नवंबर को होने वाली परीक्षा की जानकारी देते हुए एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाये गए है और कुल 18023 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए सुपरवाइजर्स की भी नियुक्ति की गई है और किस केंद्र में कितने परीक्षार्थी शामिल होंगे उस आधार पर असिस्टेंट सुपरवाइजर भी नियुक्त किये गए हैं. केंद्र के बाहर सुरक्षा के तौर पर क्षेत्र की पुलिस भी तैनात रहेगी. इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे.
इसका रखना होगा ध्यान
14 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को मास्क और फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा. इसके बिना सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. चेकिंग के दौरान मास्क को हटाना होगा. इसके अलावा केंद्रों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई है.