आगरालीक्स …..।T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया कि न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत, ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया ,अफरीदी की 3 बोलों पर 3 छक्के. 19 वे ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के विकेट एक के बाद एक गिरते गए। 13 ओवर के बाद स्टाइनिस और वेडे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की । 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी बॉलिंग करने आए तीसरी बॉल पर वे डे का कैच ड्रॉप हो गया। इसके बाद वेडे ने लगातार तीन गेंदों पर 3 छक्के लगाए और 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया।
14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के बीच फाइनल
T20 वर्ल्ड कप का फाइनल 14 नवंबर को होगा। T20 की खिताबी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी।