आगरालीक्स…(Agra News 12th November)... आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए 98 फीसद डेंगू के मरीज हुए ठीक, दो मरीजों की हुई मौत, कोरोना के बाद डेंगू के मरीजों की जान बचाने में एसएन अव्वल।
आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में डेंगू कहर बरपा रहा है। इन हालातों में एसएन मेडिकल कालेज आगरा के डेंगू वार्ड में 14 अगस्त को पहला मरीज भर्ती हुए। इसके बाद से आगरा सहित आस पास के जिलों से डेंगू के मरीज एसएन में भर्ती हुए। इसमें से कुछ मरीज गंभीर हालत और ब्लीडिंग के साथ भी भर्ती हुए।
412 मरीजों को किया जा चुका है डिस्चार्ज
एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 14 अगस्त से अभी तक डेंगू के 420 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें से 412 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि दो मरीजों की ही मौत हुई है। जबकि एक मरीज बिना बताए ही चला गया, तीन मरीज गायब हो गए। इस तरह एसएन में भर्ती हुए 420 मरीजों में से 412 यानी 98 फीसद मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

पैरासीटामोल टैबलेट और आईवी फ्लूइड देकर किया इलाज
एसएन के डेंगू के प्रभारी डॉ. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि डेंगू के मरीजों को बुखार आने पर पैरासीटामोल टैबलेट दी गई और पानी की कमी न हो इसके लिए आईवी फ्लूइड चढ़ाया गया। बहुत कम मरीजों को ही प्लेटलेटस चढ़ाने की जरूरत पड़ी। अधिकांश मरीज सामान्य दवाओं से ही ठीक हो गए।