आगरालीक्स… आगरा के रहने वाले रेमंड शोरूम के मैनेजर ने की सुसाइड, शोरूम के ऊपर कमरे में मिला शव। पुलिस जांच में जुटी।
फिरोजाबाद के गांधी पार्क चौराहे पर रेमंड शोरूम है। यहां शोरूम की पहली मंजिल पर आगरा के केदार नगर कॉलोनी निवासी अमन रहते थे, वे शोरूम में मैनेजर हैं। शुक्रवार सुबह कमरे में उनका शव मिला।

प्रारंभिक जांच में सुसाइड
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शोरूम के मैनेजर अमन ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड की है, सुसाइड के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। अमन के परिजन आगरा में रहते हैं। उनसे भी संपर्क किया गया है।