आगरालीक्स ..(.Agra News 13th November).आगरा में फेसबुक फ्रेंड ने युवती के साथ होटल में किया रेप, एसएसपी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश।
आगरा के जगदीशपुरा की रहने वाली युवती की तीन साल पहले फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई, युवक मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था और मथुरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों की बात होने लगीं, युवती का आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे रकाबगंज स्थित एक होटल में बुलाया। वहां धोखे से उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए, इसके बाद शादी का झांसा देता रहा। उसकी पढ़ाई खत्म हो गई तो वह अपने घर बुलंदशहर चला गया और युवती से अपने एकाउंट में रुपये भी ट्रांसफर कराए।
युवक ने दूसरी युवती से की सगाई
युवती का आरोप है कि कई महीने से युवक उससे दूरी बनाने लगा, उसने पता किया तो होश उड़ गए। युवक ने जून में दूसरी युवती से सगाई कर ली, इसकी जानकारी होने पर उसने फोन कर विरोध किया, युवक ने युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया।
मुकदमे के लिए भटक रही युवती
इस मामले में सोशल मीडिया की चैटिंग के साथ ही अन्य साक्ष्य लेकर युवती थाना जगदीशपुरा पहुंची उसे महिला थाने भेज दिया। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, युवती ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की, उन्होंने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए हैं।