
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या कुंज, खेरिया मोड़ निवासी विक्रम सिंह की घर के पास ही निक्की मोबाइल प्वाइंट एंड रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है। 15 फरवरी को उनकी दुकान पर एक युवक आया। उसने मोबाइल खरीदने की बात कही। इसके बाद निक्की मोबाइल दिखाने लगे। युवक ने कई और मोबाइल देखे। इसी बीच उसने इंटेक्स कंपनी का नया मोबाइल अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद वह बिना मोबाइल खरीदे ही दुकान से बाहर निकल गया। मोबाइल नहीं मिलने पर जब दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें युवक की हरकत कैद थी। इसकी जानकारी विक्रम ने थाना शाहगंज पुलिस को दी। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी दिखाई। मगर, पुलिस ने उससे चोरी की तहरीर नहीं ली। पुलिस ने सामान गुम होने की तहरीर ली।
Leave a comment