आगरालीक्स …..आगरा में इलेक्ट्रोनिक शोरूम से एलईडी, फ्रिज सहित इलेक्ट्रोनिक आइटम चोरी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के अछनेरा के मुख्य बाजार में स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम पर चोरों ने शनिवार रात को धाबा बोला। चोरों ने इलेक्ट्रोनिक शोरूम के ताले तोड़ने के बाद चोरी की, शोरूम से चोर एलईडी, फ्रिज के साथ ही इलेक्ट्रोनिक आइटम चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इलजेक्ट्रोनिक शोरूम में चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आस पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।