आगरालीक्स…(15 November 2021 Agra News) ट्रेन की लाइव लोकेशन जाननी हो या अगले स्टेशन कौन सा है. रेलवे के इस एप पर मिलेगी सभी जानकारी…जानिए क्या है नए एप में सुविधाएं
शहर से बाहर या राज्य से बाहर आवागमन के लिए लोग सबसे ज्यादा ट्रेन को ही तवज्जो देते हैं. हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं लेकिन कई लोगों को ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिल पाती. उन्हें ये पता नहीं चल पाता कि जिस ट्रेन में वो सफर कर रहे हैं वो अभी कहा पहुंची या फिर अगला स्टेशन कौन सा है और कौन सा स्टेशन अभी ट्रेन ने क्रॉस किया है. यात्रियों की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नया एप जारी किया है. रेलवे के इस एप का नाम NTES यानी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम है. इस एक एप को डाउनलोड करने के बाद आप ट्रेन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकते हैं. तो आइए इस एप से किस तरह की जानकारियां आपको मिल सकती है.
इस एप को आप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद इस पर लॉगिन करना होगा जिसके बाद इस एप पर स्पॉट योर ट्रेन का विकल्प खुलेगा. इसे क्लिक करने के बाद आपको अपनी ट्रेन का नंबर डालना होगा. ट्रेन का नंबर डालने के बाद आपको ट्रेन से संबंधित सभी जानकारियां मोबाइल ही दिखने लगेंगी.
ये सुविधाएं मिलेंगी एप पर
स्पॉट योर ट्रेन
लाइव लोकेशन
ट्रेन शेड्यूल
ट्रेन बिटवीन स्टेशन
कैंसिल ट्रेन
डाइवटेड ट्रेन