आगरालीक्स…(16 November 2021 Agra News) आगरा का तापमान और हुआ कम. न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे. जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट
आगरा का तापमान लगातार घट रहा है. लोगों को सर्दी का जबर्दस्त अहसास होना शुरू हो गया है. दोपहर को धूप निकल रही है जो कि लोगों को अब अच्छी लग रही है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तामपान सामान्य से 3 डिग्री कम 27.5 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 11.6 दर्ज किया गया.
आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान
आने वाले दिनों में शहर का तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है.