आगरालीक्स . (Agra News 19th November)आगरा में आज शादियां हैं। भगवान टॉकीज से सिकंदरा के बीच वाहन बंद हैं, शाहगंज में रूट डायवर्ट किया गया है, जाम में फंस सकते हैं, रूट डायवर्जन देखें।
ये है रूट डायवर्जन
आगरा में प्रकाश पर्व के चलते गुरु द्वारा गुरु का ताल तक कोई वाहन नहीं चलेगा। भगवान टाकीज से सिकंदरा के बीच वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, भगवान टॉकीज से सिकंदरा के बीच में रहने वाले लोगों को ही आने जाने दिया जाएगा, यह रूट डायवर्जन प्रकाश पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगा।
इस तरह जाएंगे वाहन
भगवान टाकीज से दीवानी, मदिया कटरा होते हुए वाहन सिकंदरा की तरफ जाएंगे। इसी तरह से सिकंदरा से आने वाले वाहन चौराहे से शास्त्रीपुरम होते हुए हरीपर्वत तक जाएंगे।
अर्जुन नगर, रुई की मंडी, खेरिया मोड के लोगों को होगी परेशानी
अभी लोग नगला उछला रेल ओवर ब्रिज से होते हुए शाहगंज पहुंच जाते थे लेकिन रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इससे शाहगंज, नगला छउआ, रुई की मंडी, रेलवे कॉलोनी, मुस्तफा क्वाटर्स, अर्जुन नगर, ईदगाह, खेरिया मोड, सराय ख्वाजा, धनौली, टाटा गेट के लोगों को घूमकर जाना पड़ेगा।
ये रहेगा नया रूट
1- ईदगाह चौराहे से नगला छउसा होकर डबल फाटक रुई की मंडी शाहगंज की ओर जाने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ से दाहिने मुड़कर अर्जुन नगर तिराहे से डबल फाटक होकर जाएंगे।
2- ईदगाह चौराहे से नगला छउसा होकर डबल फाटक रुई की मंडी शाहगंज की ओर आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे से नामनेर से सांई की तकिया चौराहा होकर निकलेंगे।
3- रुई की मंडी से डबल फाटक होकर ईदगाह चौराहे की ओर जाने वाले वाहन डबल फाटक से अर्जुन नगर तिराहे से खेरिया मोड़ चौराहे से होकर जाएंगे।