Saturday , 15 March 2025
Home अध्यात्म Mangal Pravesh of Munishree in Shri 1008 Mahavir Digambar Jain Temple of Agra…#agranews
अध्यात्मआगरासिटी लाइव

Mangal Pravesh of Munishree in Shri 1008 Mahavir Digambar Jain Temple of Agra…#agranews

आगरालीक्स…(21 November 2021 Agra News) आगरा में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एव मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससघ का डी ब्लॉक कमला नगर में प्रथम बार भव्य मंगल प्रवेश हुआ…

रविवार को परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य अर्हं मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज मुनि श्री 108 चन्द्रसागर जी महाराज ससंघ का प्रात:7:00 बजे पीएनसी इंडिया लिमिटेड भगवान टॉकीज से मंगल विहार कर सी ब्लाक स्थित विकास मार्केट के सामने बनी मंच पर कमला नगर पहुंचे. यहां पर दोनों मुनिराज को विराजित कर श्रावक/श्रविका ने लगाई मुनिराज की परिक्रमा. इसके बाद भव्य शोभायात्रा में बैंड-बाजे व ढोल-नगाड़े के साथ श्वेत वस्त्रो मे पुरुष एव एक सी साड़ी में सभी महिलाएं मंडल एव बलिका मंडल सभी ध्वज लेकर शोभायात्रा में चल रहे.

मुनिराज की भव्य शोभायात्रा श्रीराम चौक, IDBI बैंक वाली गली से मुडकर,मेयर के घर के सामने से होते हुये श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमलानगर में मुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ. यहां भक्तों ने मुनिराज का पाद प्रक्षालन किया एवं मंगल आरती कर अगवानी की. ज्ञानोदय क्लब आगरा एव जैन यूथ क्लब व सकल कमला नगर जैन समाज ने मुनिराज को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया एव स्वागत सभा एवं मंगल प्रवचन भी हुए. मंच का संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन,अनिल जैन रईस,दिलीप जैन,अभिषेक जैन, अकेंश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!