नईदिल्लीलीक्स…। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 386 रन का स्कोर खड़ा किया है। वहीं टी-20 में पाक के सामने बांग्लादेश की हालत पतली हो गई है।
श्रीलंका के कप्तान का शानदार शतक
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंका की टीम 386 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें कप्तान डी करुणारत्ने ने शानदार 147 रन का योगदान दिया। विंडीज की ओर से रेस्टनचेज ने पांच विकेट लिए। विडीज ने समाचार लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोये नौ रन बना लिए थे।
पाक क्लीन स्वीप के रास्ते पर
पाकिस्तान औऱ बांग्लादेश के बीच खेले जा रही टी-20 श्रृंखला के तीसरे मैच में भी बंग्लादेश की हालत खस्ता बनी हुई है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 16 ओवर में तीन विकेट पर 95 रन बना लिए थे। पाकिस्तान की टीम दो मैच जीतकर श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुक है। इस जीत के साथ वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीसरे मैच में वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओँ को भी मौका दिया गया है।