आगरालीक्स…जरूरी खबर…आगरा कैंट—पलवल सहित कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों रेग्यूलेट हो रही हैं तो कई का मार्ग परिवर्तन…पढ़िए पूरी खबर
रेल प्रशासन द्वारा मथुरा—पलवल खंड के अझई स्टेशन पर नॉन इंटरालॉकिंग कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, रेग्यूलेशन मार्ग परिवर्तन तथा रीशेट्यूलिंग करने का निर्णय लिया गया है.
ये गाड़ियां हुई निरस्त
- गाड़ी संख्या 04419/04420 मथुरा—गाजियाबाद—मथुरा 27 और 28 नवंबर को निरस्त रहेगी.
- गाड़ी संख्या 04495/04496 आगरा कैंट—पलवल—आगरा कैंट भी 27 और 28 नवंबर को निरस्त रहेगी.
गाड़ियों का रेग्यूलेशन
- गाड़ी संख्या 12625 एरणाकुलम—ह निजामुद्दीन प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा करने की तिथि 25 नवंबर को 100 मिनट के लिए तथा प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा करने की तिथि 26 नवंबर को 115 मिनट के लिए आगरा कैंट—भूतेश्वर खंड में रेग्यूलेट की जाएगी.
- गाड़ी संख्या 12625 तिरुवंतपुरम सेंट्रल—नई दिल्ली 25 नवंबर को 115 मिनट के लिए तो वहीं 26 नवबर को 120 मिनट के लिए आगरा कैंट—मथुरा खंड में रेग्यूलेट की जाएगी.
- गाड़ी संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल—अमृतसर प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा करने के लिए 26 नवंबर को 70 मिनट के लिए तथा 27 नवंबर को 75 मिनट के लिए मथुरा में रेग्यूलेट की जाएगी.
- गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटम—अमृतसर प्रारम्भिक स्टेशन 26 नवंबर को 70 मिनट के लिए तथा 27 नवंबर को 75 मिनट के लिए आगरा कैंट—मथुरा खंड में रेग्यूलेट की जाएगी.
- गाड़ी संख्या 12431 तिरुवन्नतपुरम सेंट्रल—हजरत निजामुद्दीन 25 नवंबर और 26 नवंबर को 120 मिनट के लिए भूतेश्वर में रेग्यूलेट की जाएगी.
- गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी—पुणे 27 नवबर को 10 मिनट के लिए कोसी कलां अझई खंड में रेग्यूलेट की जाएगी.
- गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर कैंट—छिन्दवाड़ा प्रारम्भिक स्टेशन से यात्रा करने के लिए 28 नवंबर को 10 मिनट के लिए छाता—अझई खंड में रेग्यूलेट की जाएगी.
मार्ग परिवर्तन
18477 पुरी—योग नगरी ऋषिकेश 26 नवंबर को आगरा कैंट—पलवल—हजरत निजामुद्दीन—गाजियाबाद—मरेठ सिटी के स्थान पर वायरा आगरा कैंट, मितावली, खुर्जा, हापुड़, मेरट सिटी के रासते चलेगी.
रीशेड्यूलिंग
12059 कोटा—हजरत निजामुद्दीन 28 नवंबर को कोटा से 120 मिनट देरी से चलेगी.