आगरालीक्स ……(Agra News 23rd November) आगरा में अब टॉपअप बॉक्स से दो बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे बिजली चोरी करने पर अलार्म बजेगा और बत्ती गुल हो जाएगी।
टोरंट पावर बिजली चोरी की रोकथाम के लिए सख्ती कर रही है। इसके तहत आगरा की घनी बस्तियों में इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए जाएंगे। ये इलेक्ट्रोनिक यानी ई मीटर अत्याधुनिक होंगे।
बिजली चोरी करने पर बजेगा अलार्म
अभी स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं, इसमें चिप होती है और बिजली चोरी की आशंका रहती है। मगर, ई मीटर सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े होते हैं। यह इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा होता है, रीडिंग लेने के लिए जाना नहीं पड़ेगा, कंट्रोल रूम से ही रीडिंग देखने के बाद बिल जनरेट कर दिए जाएंगे। निर्धारित अवधि में बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। वहीं, बिजली चोरी करने पर कंट्रोल रूम पर अलार्म बजेगा और मीटर से छेड़छाड़ करने पर बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी।

इस तरह लगाए जाएंगे मीटर
मंटोला की 100 गलियों में मीटर लगाए जाएंगे, इसके लिए भूमिगत केबल बिछाई जाएगी, इस केबल से एक टॉपअप बॉक्स कनेक्ट किया जाएगा। एक टॉपअप बॉक्स से 12 कनेक्शन दिए जाएंगे, हर कनेक्शन के लिए एक ई मीटर लगाया जाएगा।