आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) अब प्लेटफार्म पर जाने के लिए आपकी ज्यादा जेब ढीली नहीं होगी. रेलवे ने कोरोना को लेकर जारी एक और बड़ा फैसला लिया वापस..प्लेटफार्म टिकट अब….
प्लेटफार्म टिकट अब पहले की तरह
रेलवे ने यात्रियों को एक बहुत बड़ी राहत दी है. कोरोना काल को लेकर प्लेटफार्म टिकट को लेकर जारी एक बड़े आदेश को रेलवे ने आज वापस ले लिया है. आगरा रेल मंडल में आज रात 12 बजे से प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये हो जाएगा. अभी तक प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये था लेकिन अब यात्रियों को बहुत बड़ी राहत दी गई है. बता दें कि रेलवे ने कोविड काल में स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में वृद्धि कर दी थी. इनमें बड़े स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये कर दियागया था तो वहीं छोटे स्टेशनों पर 10 रुपये दाम थे लेकिन अब देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट पूर्व की तरह हो जाएंगी. आगरा में प्लेटफार्म टिकट दस रुपये की हो जाएगी.
सामान्य हो रही सेवा
बता दें कि कोरोना काल में रेलवे ने कई सख्त नियम अपनाए थे जिसके कारण स्टेशनों पर यात्रियों की बेवजह भीड़ न हो. पहली लहर में तो प्लेटफार्म टिकट तक नहीं दी जा रही थी और स्टेशनों पर केवल यात्रियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था लेकिन दूसरी लहर के बाद यात्रियों के परिचितों को भी प्लेफार्म तक आने की अनुमति दी थी लेकिन इस पर भी भीड़ अधिक न हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये का कर दिया गया था लेकिन अब धीरे—धीरे सबकुछ सामान्य हो रहा है. ऐसे में रेलवे पूर्व की तरह लोगों को राहत दे रही है.