Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ RLD WILL CONTEST ELECTION ON THREE SEATS IN AGRA # agranews
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

RLD WILL CONTEST ELECTION ON THREE SEATS IN AGRA # agranews

159

आगरालीक्स…। आगरा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर रालोद अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि सपा से हुए गठबंधन में रालोद ने चार विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया है।

रालोद और समाजवादी पार्टी में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। आगरा, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा में रालोद ने 12 सीट पर अपना दावा पेश किया है। संभावना है कि इन चार जिलों में आठ से 10 सीट रालोद के हिस्से में आएंगी।

पता चला है कि जाट बहुल विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सपा और रालोद में आम सहमति बन गयी है। जिन विधानसभा सीटों पर जाट मतदाता 40 से 50 हजार के बीच है, उन सीटों पर रालोद अपने चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी उतारेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 50 से 60  विधानसभा सीटों पर जाट मतदाता प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

आगरा ग्रामीण, फतेहपुरसीकरी और खेरागढ़ रालोद के हिस्से में

अगर आगरा, मथुरा, अलीगढ़ तथा हाथरस जिले की बात की जाए तो रालोद ने गठबंधन में आगरा में आगरा ग्रामीण, फतेहपुरसीकरी, खेरागढ़ तथा एत्मादपुर विधानसभा सीट मांगी हैं। इनमें से आगरा ग्रामीण, फतेहपुरसीकरी तथा खेरागढ़ को लेकर दोनों दलों में सहमति बन चुकी है। इन तीनों सीटों पर रालोद के चुनाव चिन्ह पर गठबंधन के प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

मथुरा जिले में रालोद ने मांगी चार सीट

मथुरा जिले में मांट, गोवर्धन, छाता तथा बल्देव विधानसभा सीट अपने लिए मांगी है।

अलीगढ़, हाथरस से चार सीटों पर दावा

अलीगढ़ जिले में इगलास, खैर तथा बरौली तथा हाथरस जिले में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र पर रालोद ने अपना दावा पेश किया है। बता दें कि जाट मतदाता पारंपरिक रूप से रालोद तथा भाजपा के बीच बंटते रहे हैं। बात अगर पिछले विधानसभा चुनाव की करें तो बहुसंख्यक जाट मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर रहा था। आने वाले चुनाव में किसान आंदोलन को लेकर सपा और रालोद दोनों ही आश्वस्त हैं कि भाजपा से जाट मतदाताओँ का मोह भंग हो चुका है।

भाजपा की कृषि बिल वापसी से किसानों को मनाने की कोशिश

भाजपा ने कृषि बिल वापस लेने का वायदा कर अपना मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। भगवा खेमे का मानना है कि जनता की याददाश्त बहुत कमजोर होती है। चुनाव आते-आते किसान आंदोलन यादों से हवा हो जाएगा। हालांकि यह भविष्य के गर्भ में है कि ऊंट किस करवट बैठेगा। भाजपा तथा रालोद दोनों में कौन जाट मतदाताओं में बाजी मारेगा यह बहुत कुछ प्रत्याशी चयन पर निभर्र करेगा।  

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Elections for the Agra Division Graduate and Teacher constituencies to be held on 23rd October 2026

आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को,...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!