आगरालीक्स ….आगरा में आज यूपीटेट परीक्षा है, रात में कोचिंग के कर्मचारी केंद्र के आस पास के घरों पर पोस्ट चिपका रहे थे, चोर समझकर मारी गोली।
आगरा में रविवार को यूपीटेट की परीक्षा है। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के आस पास कोचिंग सेंटर संचालक अपने पोस्टर लगवा देते हैं। जिससे यूपीटेट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी उनके कोचिंग सेंटर से तैयारी कर सकें। यूपीटेट की परीक्षा से पहले शनिवार रात को एपेक्स कोचिंग के कर्मचारी आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी हर्ष श्रीवास्तव और पवन शर्मा यूपीटेट की तैयारी करने के लिए कोचिंग के पोस्टर लगाने बमरौली कटारा गए थे। वे एक घर के बाहर पोस्टर लगा रहे थे।

चोर समझकर चलाई गोली
शनिवार रात में कोचिंग के कर्मचारी पोस्टर चिपका रहे थे, मकान मालिक को लगा कि चोर हैं, उन्होंने गोली चला दी। गोली हर्ष के लगी, हर्ष को अस्पताल में भर्ती किया गया है।