Monday , 20 April 2026
Home आगरा Now nutrition gardens will be set up at Anganwadi centers in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

Now nutrition gardens will be set up at Anganwadi centers in Agra…#agranews

131

आगरालीक्स…आगरा में अब आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगेंगी पोषण वाटिकाएं. यहां उगाई जाएंगी सहजन, नींबू, आंवला, पपीता और हरी साग-सब्जियां. गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को दी जाएंगी सब्जियां

पोषण वाटिका लगाने से मिलेगा सही पोषण
जनपद में कुपोषण दूर करने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग दवारा कुल 2496 पोषण वाटिकाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए जनपद के 15 ब्लॉकों में 500 बीज के पैकेट दिए जा रहे हैं।
डीपीओ साहब यादव ने बताया कि बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने में पोषण वाटिकाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। पोषण वाटिकाओं से बच्चों को सही पोषण दिलाने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इस समय जनपद के 15 ब्लॉकों में कुल 2469 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाने के लिए 500 बीज के पैकेट दिए जा रहे हैं। इनसे कुल 2482 पोषण वाटिकाओं को लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर कुल 759 पोषण वाटिकाएं लगाई जा चुकी हैं । इसके अतिरिक्त जनपद में अभी 1723 और पोषण वाटिकाएं लगाए जाने का कार्य चल रह है।

अर्बन सीडीपीओ आरएस यादव ने बताया कि सही पोषण के लिए सभी लोग अपने घर की छतों और खाली जगह पर पोषण वाटिका अवश्य लगवाएं । वाटिका के लिए पौधों के चयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मदद करेंगी । सीडीपीओ ने बताया कि वाटिकाओं में सहजन, नींबू, आंवला, पपीता और हरी साग-सब्जियां लगाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि वाटिकाओं को लगाने में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, आयुष एवं स्वास्थ्य, उद्यान, वन और कृषि विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

ऐसे होगा वाटिका का इस्तेमाल
समुदाय को पोषक तत्व वाले पौधे व सब्जियों के बारे में जागरूक किया जाएगा
हाट कुक्ड फूड में उगे हुए सब्जियों को शामिल किया जाएगा।
समुदाय के जरूरतमंद लोगों को सब्जियां दी जाएंगी। खासतौर से कुपोषित बच्चों और गर्भवती को।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!