नईदिल्लीलीक्स…। नगालैंड में सेना ने आतंकियों की गलत सूचना के आधार पर 13 ग्रामीणों को मार गिराया। सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री ने भी अफसोस जताया है।
सेना ने म्यांमार की सीमा से लगे नगालैंड के मोन जिले के गांव ओटिंग में सुरक्षाबलों के एक अभियान में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।
घात लगाकर हमले की योजना थी
उग्रवादियों की संभावित गतिविधि पर एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने तिरु-ओटिंग रोड पर घात लगाने की योजना बनाई थी लेकिन यह पूरी तरह से विफल हो गई।
घटना के बाद हुई हिंसा, जवान भी मारा गया
सेना ने बयान में कहा कि घटना के बाद हिंसा पर भारी खेद है। इस हिंसा में सेना का एक जवान भी मारा गया। कई गाड़ियों को फूंक दिया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर खेद जताते हुए जांच की बात कही है।