नईदिल्लीलीक्स…। भारत ने टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। मैच के हीरो आर अश्विन औऱ सीरीज के मयंक अग्रवाल रहे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड की टीम आज 167 रन बनाकर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से डी. मिचैल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। भारत की ओर से अश्विन ने चार विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे।
खास-खास
-सीरीज में सर्वाधिक रन मयंक अग्रवाल के।
-एक पारी में 10 विकेट एजाज पटेल के।
– जय़ंत यादव चार विकेट लेने में सफल।
– भारत ने घर पर 14 टेस्ट सीरीज जीती।
– वर्ल्ड चैंपियनशिप में अब तीसरे नंबर पर।
– न्यूजीलैंड का भारत में सीरीज जीतने का सपना 33 साल बाद भी अधूरा।
– भारत वर्ष 2013 से अब तक कोई टेस्ट सीरीज घर में नहीं हारा है।
रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत
372 रन बनाम न्यूजीलैंड मुंबई 2021
337 रन बनाम द. अफ्रीका दिल्ली- 2015
321 रन बनाम न्यूजीलैंड इंदौर- 2016
320 रन बनाम आस्ट्रेलिया मोहाली- 2008