नईदिल्लीलीक्स…वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी। नगालैंड मामले में आज गृहमंत्री सदन में बयान देंगे। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
सनातन धर्म सबसे श्रेष्ठ
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कहलाएंगे। उन्होंने सनातन धर्म को अपना लिया है। जितेंद्र (वसीम रिजवी) का कहना है कि धर्म परिवर्तन की कोई बात नहीं है, जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया है तो यह मेरी मर्जी में मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं। उन्होंने कहा सभी धर्मों में सनातन धर्म सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ है।
नगालैंड मामले में गृहमंत्री सदन में देंगे बयान
संसद के शीतकालीन सत्र में 12 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष का धरना जारी है। वहीं शनिवार को नगालैंड में 15 लोगों की मौत का मामला शून्यकाल के दौरान सदन मे उठाया जाएगा। शाम चार बजे गृहमंत्री अमित शाह इस मामले में बयान देंगे।
पुतिन-मोदी मुलाकात से जाएगा बड़ा संदेश
रूस के राष्ट्रपति वाल्दिमीर पुतिन आज नईदिल्ली आ रहे हैं। वह यहां प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। सुरक्षा कारणों से उनके आने का समय घोषित नहीं किया गया है लेकिन वह संभवतः दो बजे आएंगे और रात दो बजे वापस रूस लौट जाएंगे। भारत और रूस की दोस्ती सर्वविदित है। इस मुलाकात का पड़ोसी देशोंपर भी बड़ा संदेश जाएगा।
श्रीलंकाई नागिरक ने उर्दू का स्टीकर हटा दिया था
पाकिस्तान के स्यालकोट में श्रीलंका के नागरिक दिव्यवदना की ईशनिंदा के आऱोप में पीटकर हत्या कर शव जलाने के मामले में नई जानकारी आई है। दिव्यवदना उर्दू नहीं जानते थे, इसलिए उन्होंने एक स्टीकर को हटाकर डस्टबिन में डाल दिया। इसका वहां के मजदूरों ने फायदा उठाते हुए पीट-पीटकर मार डाला और शव चौराहे पर लाकर जला दिया। इस घटना को ईश निंदा का नाम दिया गया।