Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Manisha Singh left Pragatisheel Samajwadi Party and joined BJP in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Manisha Singh left Pragatisheel Samajwadi Party and joined BJP in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(8 December 2021 Agra News) आगरा में एक और नेत्री बनी भाजपाई. प्रसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं मनीषा सिंह. बोली—योगीराज में महिलाओं की बढ़ी सुरक्षा…

सीकरी से थी लोकसभा प्रत्याशी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से 2019 में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव की प्रत्याशी रही आगरा की मनीषा सिंह भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। 6 दिसम्बर को लखनऊ बीजेपी कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव, बीजेपी जोइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

क्राइम का ग्राफ हुआ कम
मनीषा सिंह ने कहा कि मैं देश से प्रेम करती हूं और भाजपा की नीतियों पर विश्वास रखती हूं। योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद न सिर्फ प्रदेश में क्राइम का ग्राम नीचे पहुंचा है बल्कि महिलाओं में भी सुरक्षा का भाव बढ़ा है। इसलिए भाजपा में शामिल हुई हूं। मनीषा सिंह के भाजपा में शामिल होने पर उनके निवास पर व फोन पर सैकड़ों लोगों की शुभकामनाएं पहुंच रही हैं। शुभकामनाएं देने वालों में कौशलेन्द्र सिंह चौहान, बृजमोहन सिसोदिया, हिमांशु सिसोदिया, आयुष्मान ठाकुर, ठाकुर भानु प्रताप सिंह, पंडित सीताराम मुद्गल रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra police caught 11 gamblers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़ी गई जुआरियों की पूरी की पूरी फौज. खाली मकान...

टॉप न्यूज़

Agra News: In Agra, the Holika kept two days ago was set on fire. Angry people blocked the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो दिन पहले ही रखी होलिका में लगा दी आग....

आगरा

Agra News: Agra Round Table ART-279 celebrated Holi by making children happy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा राउंड टेबल एआरटी—279 ने बच्चों के साथ मनाई होली. गिफ्ट पैक्स...

आगरा

Agra News: Raza Murad released the book of APGI Chairman Mahesh Chandra Sharma in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एपीजीआई के चेयरमैन महेशचंद्र शर्मा की पुस्तक का रजा मुराद...

error: Content is protected !!