आगरालीक्स…. आगरा में नगर निगम ने गृहकर के ब्याज में छूट दी है। इसके लिए नंबर भी जारी किए गए हैं, हरीपर्वत, लोहामंडी, छत्ता और ताजगंज जोन में एकमुश्त समाधान योजना के तहत गृहकर जमा कर सकते हैं।
आगरा में नगर निगम द्वारा गृहकर लिया जाता है लेकिन तमाम लोग नियमित गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं। गृहकर जमा न करने पर ब्याज लगाया जा रहा है, इससे गृहकर का बकाया बढ़ गया है।
ब्याज पर दो महीने के लिए छूट
ऐसे में नगर निगम द्वारा गृहकर की ब्याज पर आवासीय भवनों के लिए दो महीने की छूट दे दी है। एकमुश्त योजना के तहत गृहकर जमा करने वाले लोगों को ब्याज नहीं देनी होगी। इसके लिए हर जोन को जिम्मेदारी दी गई है और नंबर जारी किए गए हैं।

इनसे कर सकते हैं संपर्क
सुभाष चंद्र, हरीपर्वत जोन 9458550005
सुभाष चंद, लोहामंडी जोन 9458550005
विजय कुमार, छत्ता जोन, 7300740641
सीपी सिंह, ताजगंज जोन, 7300740647