आगरालीक्स…(Agra News 10th December) आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम विदाई को उमड़ेगा शहर, सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना, एमजी रोड से एमजी रोड से निकलेगी शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम यात्रा। ताजगंज श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

आगरा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। उनके आगरा में दोपहर तीन बजे आने की संभावना है। वे सरन नगर, न्यू आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता सुरेंद्र सिंह से उनके आवास पर मिलेंगे और परिजनों को दुख की खड़ी में ढांढस बंधाया।
पार्थिव शरीर का आगरा में हो रहा इंतजार
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आगरा आएगा, आगरा में उदनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार हो रहा है। दिल्ली में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की पत्नी कामिनी, उनकी बेटी और बेटा हैं।
ताजगंज श्मशान घाट में होगा इंतजार
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर सरन नगर, न्यू आगरा पहुंचेगा। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंतिम यात्रा एमजी रोड होते हुए ताजगंज श्मशान घाट पर पहुंचेगी, वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।