Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Full schedule of university convocation released in Agra…#agranews
आगराएजुकेशनटॉप न्यूज़

Full schedule of university convocation released in Agra…#agranews

322

आगरालीक्स…(10 December 2021 Agra News) आगरा में यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का फुल शेड्यूल जारी. इस बार किसी को नहीं मिलेगी मानद उपाधि. कुल इतने पदक बांटे जाएंगे…

आगरा के आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं. समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी. शुक्रवार सुबह 11:30 बजे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित बृहस्पति भवन में कुलपति प्रोफेसर आलोक राय जी अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के 86 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई , जिसमें सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए –

  1. 86वें दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री माननीय डॉ दिनेश शर्मा जी होंगे.
  2. इस वर्ष दीक्षांत समारोह में किसी को भी मानद उपाधि प्रदान नहीं की जाएगी.
  3. दीक्षांत समारोह खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में होगा.
  4. इस दीक्षांत समारोह में 45 विद्यार्थियों को पीएचडी , 8 विद्यार्थियों को डी.लिट. , 6 विद्यार्थियों को चल वैजयंती और कुल 108 पदक प्रदान किए जाएंगे.
  5. 2 दिन पूर्व 19 दिसंबर 2021 को दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा.
  6. कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा पोषित 20 बालक बालिकाओं को उपहार स्वरूप एक एक स्कूल बैग, 6 प्रेरक पाठ्यपुस्तकें, 6 कॉपियां, पेन, पेंसिल आदि प्रदान किए जाएंगे.
  7. इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा नवनिर्मित और जीर्णोद्धार किए गए 5 भवनों का लोकार्पण माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा किया जाएगा.
  8. पदक धारकों के अभिभावकों हेतु विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के उद्यान में बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जहां से वह सजीव प्रसारण के माध्यम से अपने बच्चों को पदक प्राप्त करते हुए देख सकेंगे.
  9. विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को कुलसचिव की ओर से एक पत्र जारी किया जाएगा कि वे अपने अपने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण किया जाना सुनिश्चित करें और बाद में प्रमाण स्वरूप उस प्रसारण की सॉफ्ट कॉपी विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराएं.

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, वित्त अधिकारी एके सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रोफेसर सुगम आनंद, प्रोफेसर उमेश चंद शर्मा. प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव. प्रदीप श्रीधर. प्रोफेसर अनिल वर्मा. प्रोफेसर अजय तनेजा. प्रोफेसर लवकुश मिश्रा. प्रोफेसर वीके सारस्वत. प्रोफेसर संतोष बिहारी शर्मा. प्रोफेसर अनिल गुप्ता,प्रोफेसर मीनाक्षी श्रीवास्तव. प्रोफेसर विनीता सिंह. प्रोफेसर भूपेंद्र शर्मा आदि.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

एजुकेशन

Agra News: The PET-2026 examination will be held at 49 centers in Agra. More than 1.36 lakh candidates will participate…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के 49 केंद्रों पर होगी PET-2026 परीक्षा. 1.36 लाख से अधिक...

error: Content is protected !!