आगरालीक्स …..आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर 9.50 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 9 50 बजे पहुंचेगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का अंतिम संस्कार आगरा में किया जाएगा।
अंमित दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यहां से उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सरन नगर, न्यू आगरा स्थित आवास पर लाया जा सकता है। उनके घर से ही शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम यात्रा निकलेगी। शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ेगी।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिवार में उनके पिता सुरेंद्र सिंह, मां सुशीला, पत्नी कामिनी, बेटी और बेटा के साथ ही उनकी चार बहनें हैं। सरन नगर, न्यू आगरा में उनके रिश्तेदारों के साथ ही आस पास के लोग भी पहुंच गए हैं।