आगरालीक्स …आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के अंतिम दर्शन को उमड़े युवा, गूंज रहे भारत माता के जयकारे। कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी गई।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2021/12/dm.jpg)
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गूज रहे भारत माता के जयकारे
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां से उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सरन नगर, न्यू आगरा स्थित आवास पर लाया जा रहा है। उनके घर से ही शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम यात्रा निकलेगी। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के अंतिम दर्शन के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी, भारत माता के जयकारे गूंज रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी, डीएम प्रभु एन सिंह ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान श्रद्धांजलि दी। एयरफोर्स के जवानों ने शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को सलामी दी।
राजकीय सम्मान के साथ दोपहर में अंतिम संस्कार
आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिवार में उनके पिता सुरेंद्र सिंह, मां सुशीला, पत्नी कामिनी, बेटी और बेटा के साथ ही उनकी चार बहनें हैं। सरन नगर, न्यू आगरा में उनके रिश्तेदारों के साथ ही आस पास के लोग भी पहुंच गए हैं।