नईदिल्लीलीक्स…। तंबाकू औऱ सिगरेट पर लाइफटाइम बैन लगाने की तैयारी। नया कानून भी लागू किया गया।
यह निर्णय लिया है न्यूजीलैंड की सरकार ने। पूरे देश को तंबाकू निषेध बनाने के लिए चार साल की समय सीमा तय की है। सरकार एक योजना लेकर आई है, जिसमें 14 साल से कम उम्र के युवाओं पर तंबाकू खऱीद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की योजना है ,जिससे 14 साल के कम उम्र के युवा लाइफटाइम कानूनी रूप से तंबाकू नहीं खरीद पाएं। स्वास्थ्य मंत्री डा. आय़शा वेराल के मुताबिक नये कानून के तहत सिगरेट खऱीदने की न्यूनतम आयु साल दर साल बढ़ती रहेगी। ताकि आगामी पीढ़ी ध्रूमपान मुक्त बनाया जा सके।