Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Agra Vikas Manch gave new life to Roopa by installing pacemaker…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Agra Vikas Manch gave new life to Roopa by installing pacemaker…#agranews

आगरालीक्स…(12 December 2021 Agra News) 45 साल की रूपा. पति की हो चुकी है मौत. बेटा स्कूल में चपरासी. रूपा को हृदयाघात के साथ डायबिटीज..7 दिन आईसीयू में. और ऐसे मिली नई जिंदगी…

आगरा विकास मंच ने पेसमेकर लगवाकर रूपा को दी नई जिन्दगी
आगरा विकास मंच ने 45 वर्षीय रूपा निवासी अलीगढ़ को नया जीवन दिया है। आर्थिक विपन्नता में जीवनयापन कर रही रूपा को गंभीर हृदयाघात हुआ हृदय गति ना के बराबर चल रही थी। मधुमेह से भी ग्रसित थी। वह आगरा विकास मंच के अमित सैनी के माध्यम से संपर्क में आई। फिर उसके हृदय की एंजियोग्राफी कराई गई। हालत इतनी खराब थी कि उसे सात दिन तक आईसीयू में रखना पड़ा। उसके परिजन आगरा में रहते हैं। रूपा के पति की मृत्यु एक साल पूर्व ट्रेन से उतरते समय हो गई थी। उसका पुत्र निजी स्कूल में चपरासी है। वेतन है छह हजार रुपये मासिक। इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। किसी ने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन का मोबाइल नम्बर अमित सैनी के माध्यम से दिया। इसके बाद उसका इलाज पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ. मनीष शर्मा की देखरेख में चला।

जान बचाने का​ लिया संकल्प
आगरा विकास मंच ने अपने संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए के जन्म जयंती पर इस महिला को आर्थिक सहायता पहुंचा कर उसकी जान बचाने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में डॉ. मनीष शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया महिला को पेसमेकर लगाना पड़ेगा, जिसकी लागत लाखों में है। आगरा विकास मंच, महिला के के रिश्तेदार, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. गौरव के सहयोग से पेसमेकर लगाकर महिला की जान बचा ली गई। रविवार को महिला को अस्पताल से घर भेज दिया गया।

इन लोगों ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील जैन, सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, जयराम दास, अरविंद शर्मा, योगेश मुथा, विमल जैन, विजय सेठिया, ध्रुव जैन, राकेश जैन, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉक्टर रमेश धमीजा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. विनय अग्रवाल ने डॉ. मनीष शर्मा की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!