Thursday , 13 March 2025
Home अध्यात्म Aarti of Lord Parshuram at the ancient Kailash temple in Agra…#agranews
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Aarti of Lord Parshuram at the ancient Kailash temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(19 December 2021 Agra News) आगरा में ब्राह्मण समाज से कहा एकजुट होकर कराएं सत्य की जीत क्योंकि हर तरफ असत्य फैला है…प्राचीन कैलाश मंदिर पर हुई भगवान परशुराम की आरती

असत्य पर जीत के लिए एकजुट हो ब्राह्मण समाज
समाज में हर तरफ असत्य फैल रहा है। ऐसे में असत्य पर सत्य की जीत के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना होगा, एकजुट होकर ब्राह्मण समाज हर क्षेत्र में सत्य की जीत करा सकता है। रविवार को भारतीय सप्तऋषि सेवा संगठन ने प्राचीन कैलाश मंदिर पर भगवान परशुराम ऋषि जमदग्नि का अभिषेक श्रंगार किया गया और महाआरती आयोजित की। भारतीय सप्तऋषि सेवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री मधुसूदन शर्मा व नरेश दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण समाज में भाईचारा और एकजुटता कायम करने के लिए समाज के लोगो को आगे आना होगा। परशुराम महाआरती महाअभियान संयोजक डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के पदचिह्नों का अनुसरण करना चाहिए

युवा पीढ़ी को सत्य की राह पर चलने के लिए किया प्रेरित
प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने कहा कि भगवान परशुराम (चिरंजीव) विष्णु के छठे अवतार है, उनका सम्बन्ध त्रेतायुग से है, परशुराम का शाब्दिक अर्थ फरसा लिए हुए भगवान राम है। परशुराम भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे, और शिव ने ही वरदान में उन्हें फरसा प्रदान किया था,भगवान शिव जी ने ही उन्हें युद्ध कौशल सिखाया था।फरसा रखने के कारण ही उनका नाम परशुराम था। भगवान परशुराम ऋषि जमदग्नि व रेणुका देवी के पुत्र थे,वे न्याय प्रिय थे, और असत्य के घोर विरोधी थे।जिसके कारण वे विप्रजनों के आराध्य भी है। महाआरती में प्रमुख रूप से मधुसूदन शर्मा,नरेश दीक्षित, डॉ मदन मोहन शर्मा विष्णु शर्मा,अशोक शर्मा,विशाल शर्मा,मनीष शर्मा,मंजू शर्मा, कमलेश शर्मा, सोनाली शर्मा, बृजेश गौतम,राधा कृष्ण लवानिया, सचिन शर्मा,कपिल बाजपेई,धनेश कुमार शर्मा,पंडित नकुल सारस्वत, सागर गिरी,दीपक सारस्वत आदि उपस्थित थे.

Related Articles

आगरा

Agra News: Holi colours were seen in Agra’s ISKCON temple with devotion to Lord Jagannath…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के इस्कॉन मंदिर में उड़े होली के रंग, भगवान जगन्नाथ की...

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

error: Content is protected !!