नईदिल्लीलीक्स…। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की मुसीबत बढ़ गई है। वह आज दिल्ली के लोकनायक भवन में ईडी के सामने पेश होंगी।
दुनिया के बहुचर्चित पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब पांच सौ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इसमें अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेस मैन शामिल हैं। इन पर टैक्स में हेराफेरी के मामले के आऱोप हैं, जिसको लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन से सवालों की पूछताछ की लिस्ट पहले ही तैयार क ली गई है। पनामा पेपर्स लीक मामले में अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ की जा चुकी है।