नईदिल्लीलीक्स…। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच शेयर बाजार बुरी तरह सहम गया है। सप्ताह के पहले दिन ही बाजार गिरने से निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1751 प्वाइंट टूटकर 55.259 पर पहुंच गया। इसके कारण पहले ही मिनट में मार्केट कैप 5.53 लाख करोड़ रुपये घटकर 253.94 लाख करोड़ पर आ गया था। यानि नौ लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। शुक्रवार यह 259.47 लाख करोड़ था।
सेंसेक्स आज 494 प्वाइंट टूटकर 56.517 पर खुला था। हांलाकि इससे पहले मिनट में ही 56.104 का निचला स्तर बना लिया। सेंसेक्स के तीस शेयर्स में केवल सनफार्मा ही बढ़त में है। बाकी के 29 शेयर्स में भारी गिरावटा है। टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक. बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल, टेक महिंद्रा जैसे शेयर3.3 प्रतिशत से ज्यादा टूटे हैं।