Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Sangat returned to Agra from the historic Gwalior Yatra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Sangat returned to Agra from the historic Gwalior Yatra…#agranews

आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) आगरा से गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ ग्वालियर के दर्शन कर वापस लौटा 225 यात्रियों का जत्था…गुरुद्वारा मचकुंड धौलपुर के भी किए दर्शन

ऐतिहासिक ग्वालियर यात्रा से संगत वापिस पहुंची आगरा
सुखमनी सेवा सभा व अमृतवेला परिवार आगरा की ओर से वीर महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में करीब 225 यात्रियों का जत्था आगरा से गुरुद्वारा मचकुंड धौलपुर व गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ ग्वालियर के दर्शन करके वापस सकुशल आगरा पहुंचा. बहुत ही प्यार श्रद्धा व भावना के साथ यह जत्था तीन बसों व 10 कारों के काफिले के साथ आगरा से रवाना हुआ. सर्वप्रथम गुरुद्वारा मधु नगर में सुखमनी सेवा सभा का दीवान सजा गुरु महाराज के चरणों में अरदास के उपरांत यह जत्थे की रवानगी हुई गुरुद्वारा धौलपुर पहुंचने पर सारी संगत का स्वागत संत बाबा ठाकुर सिंह जी ने बड़े ही जोशीले तरीके से किया.

उसके बाद यह जत्था ग्वालियर किला पर गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पहुंचा जहां वीर महेंद्र पाल सिंह ने जत्थे सहित शब्द कीर्तन की हाजिरी भरी. वहां पर गुरुद्वारा प्रमुख बाबा लक्खा सिंह व बाबा गुरप्रीत सिंह ने जत्थे का स्वागत व भूरी भूरी प्रशंसा की. ग्वालियर संगत की तरफ से भी जत्थे का स्वागत किया गया. विशेष बात यह रही इतनी अधिक संगत होने के बावजूद बड़े ही अनुशासित ढंग से व आपसी प्यार व एकता के साथ व प्रभु भक्ति में लीन होकर सारी संगत ने यह यात्रा संपूर्ण की. विशेष रुप से भाई बॉबी आनंद, रोशनी कुकरेजा, गुरमुख व्यानी, बाबू व्यानी, बबलू जी, मोहित जी, अशोक अरोड़ा, अरविंद सिंह पप्पी आदि का भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

आगरा

Agra News: 100 units of blood donated in the camp of Lions Club Agra Friends Mahan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 100 यूनिट हुआ रक्तदान. 100 रक्तदान कर्ता को ​चांदी का...

आगरा

Agra News: The sacredness of Ganga and the greatness of Kumbh will be seen in the heritage fashion show at Taj Mahotsav…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहोत्सव में धरोहार फैशन शो में दिखेंगी गंगा की पावनता और कुम्भ...

आगरा

Obituaries of Agra on 23rd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 23 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

error: Content is protected !!