आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) आगरा में अब बारिश बढ़ाएगी और सर्दी. इस दिन चांस. सुबह—शाम गलन ने किए हाथ—पैर सुन्न. सोमवार को जानें कितना रहा तापमान
सोमवार को इतना रहा तापमान
आगरा में सर्द मौसम ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह शाम को गलन भरी सर्दी पड़ रही है. हाथ—पैन सुन्न हो रहे हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव देखा जा रहा है. तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. सोमवार को भी मौसम में ठंडक देखी गई. हालांकि दिन निकलने के साथ ही धूप भी निकली और अच्छी निकली, लेकिन शाम होते ही फिर से हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी. सोमवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेलिसयस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये भी सामान्य से तीन डिग्री कम था.

बारिश के हो रहे चांस
आगरा में बारिश के चांस भी बन रहे हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 दिसंबर को आगरा में बारिश हो सकती है. अगर बारिश होती है तो गलनभनी सर्दी में और इजाफा होगा. इसके कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी.