आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) आगरा में जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल तो मरीज हो गए परेशान. ओपीडी में कई घंटे बाद आया नंबर…
ओपीडी में हुई मरीजों को परेशानी
नीट पीजी काउंसलिंग कराने की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को हड़ताल कर डाली. कार्य बहिष्कार करने के बाद एसएन की ओपीडी में व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गईं. लोगों को कई घंटे इंतजार करने के बाद नंबर आया. सीनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी में व्यवस्थाएं संभालने का काम किया लेकिन जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार करने के कारण उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ओपीडी में मरीजों की लंबी लंबी लाइन लगी रही.

फिलहाल सिर्फ ओपीडी और आईपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया गया है. सरकार ने नीट पीजी काउंसलिंग न कराई तो इमरजेंसी सेवाओं को भी ठप करने की तैयारी है. ऐसा होने पर गम्भीर मरीजों को इलाज मिलने में मुश्किल होगी.