आगरालीक्स…. आगरा में यूपी महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर का जुनून और संघर्ष देखिए, दिन में प्रैक्टिस और शाम को सब्जी की ठेल लगाती है, जिससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे माता पिता की मदद कर सके।
आगरा के दहतौरा, शास्त्रीपुरम में यूपी महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर पूजा राजपूत अपने पिता कोमल सिंह और मां हरदेवी के साथ रहती हैं। पूजा के पिता राजमिस्त्री का काम करते थे लेकिन चार साल पहले उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया। हरदेवी ने अपने घर के बाहर सब्जी की ठेल लगाना शुरू कर दिया।

दिन में प्रैक्टिस के बाद शाम को बेच रही सब्जी
पूजा राजपूत यूपी महिला क्रिकेट टीम का सदस्य हैं, वे आलराउंडर हैं और उनकी टाइमिंग बहुत अच्छी है। पूजा राजपूत का सपना है कि वे देश के लिए क्रिकेट खेलें। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए वे प्रैक्टिस के साथ सब्जी भी बेच रही हैं। पूजा दिन में प्रैक्टिस करती हैं और शाम को सब्जी की ठेल लगाती हैं और सब्जी बेचती हैं।