नईदिल्लीलीक्स…। वेस्टइंडीज टीम के खऱाब प्रदर्शन को देखते हुए विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने चीफ सलेक्टर रोजर हार्पर समेत पूरी सिलेक्शन टीम को बर्खास्त कर दिया है।
विश्वकप औऱ पाकिस्तान में निराशाजनक प्रदर्शन
आईसीसी टी-20 विश्वकप और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने यह कार्रवाई की है। विश्वकप के सुपर के 12 मैचों के दौरान वेस्टइंडीज की टीम एक भी मैच को नहीं जीत सकी, जबकि उसे टूर्नामेंट जीतने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
दो बार जीत चुकी है विश्वकप
बीते समय में इस फार्मेट में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन भी किया है और दो बार विश्वकप को अपने नाम कर चुकी है। इसके बाद पाकिस्तान में भी उसकी हालत खऱाब हो गई। हालांकि हार्पर का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा था।
निदेशक रखेंगे चयन प्रक्रिया पर नजर
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जानकारी दी है कि फिलहाल अंतरिम चयन के लिए पैनल बनाया गया है, जिसमें कोच और कप्तान ही टीम का चयन करेंगे। इस प्रक्रिया की देखरेख क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स करेंगे। कोच फिल सिमंस हैं। टेस्ट टीम के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट हैं, जबकि सीमित ओवरों की कप्तानी कायरन पोलार्ड के हाथों में है। पाक के खिलाफ टीम के अस्वस्थ होने पर पूरन ने कप्तानी की थी।