आगरालीक्स…। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा-रालोद की इगलास रैली में भाग नहीं लिया।
पत्नी-बेटी के कोरोना पॉजिटव होने पर फैसला
बागपत के बाद इगलास में सपा-रालोद की बड़ी रैली आयोजित की गई थी लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस रैली में नहीं आए। उऩ्होंने यह फैसला पत्नी डिंपल यादव और बेटी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया। हालांकि उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया है लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
तीन दिन सार्वजनिक कार्यक्रमों से रहेंगे दूर
उन्होंने रैली और सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से तीन दिन के लिए दूरी बना ली है।
इगलास रैली की सफलता को दी शुभकामनाएं
हालांकि उन्होंने इगलास रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओँ का आह्वान किया। साथ ही शुभकामनाएं दी हैं।