आगरालीक्स…। शेयर बाजार की गुरुवार को तेज शुरुआत हुई। सोना स्थिर बना हुआ है लेकिन चांदी की कीमतों में तेजी आ गई है।
वायदा बाजार में सोना आज मामूली तेजी के साथ 48,228 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बना हुआ है। कल शाम को बाजार बंद होने के समय पर भी लगभग यही भाव बना हुआ था।
चांदी की कीमतों में तेजी का रुख
चांदी की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। कई दिन से 61 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास भाव बना रहने के बाद आज दोपहर को चांदी 62,325 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर पहुंच गई थी। चांदी के भावों में कल शाम से ही तेजी आना शुरू हो गया था।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4835 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4719 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4303 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3916 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3118 रुपये प्रति ग्राम
नोट- तीन प्रतिशत जीएसटी और ज्वैलरी की बनवाई का रेट अलग से रहेगा।
शेयर बाजार की तेज शुरुआत
गुरुवार को शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 320.59 अंक बढ़त के साथ 57,251.15 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने 111.35 अंक की उछाल के साथ 17,066.80 के स्तर पर कारोबार शुरु किया। बीते कारोबारी दिन बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 611 अंक बढ़कर 56,930 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 16,955 के स्तर पर कारोबार बंद किया था।