आगरालीक्स…(23 December 2021 Agra News) आगरा में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में शराब पिलाने के लिए होटल्स, रूफटॉप रेस्टोरेंट्स को करना होगा ये काम नहीं तो हो जाएगा एक्शन…
आगरा में सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों पर
आगरा में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. शहर के होटल्स, रेस्टोरेंट और रूफटॉप रेस्टोरेंट्स क्रिसमस थीम पर डेकोरेट भी हो चुके हैं. एडवांस बुकिंग भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. आगराइट्स के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य महानगरों से मशहूर बैंड्स और सिंगर्स को भी बुलाया जा रहा है जिससे कि पार्टी में सभी लोग अच्छा एंज्वॉय कर सकें.

शराब पिलाने के लिए लेना होगा अकेजनल बार लाइसेंस
आगरा में अब आबकारी विभाग ने भी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टीज में शराब पिलाने के लिए होटल्स, रेस्टोरेंट और रूफटॉप रेस्टोरेंट्स के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं. अगर पार्टी में शराब पिलाई जा रही है तो संबंधित होटल्स और रूफटॉप को इसके लिए अकेजनल बार लाइसेंस (एफएल 11) लेना जरूरी होगा. जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पलिया ने बताया कि यदि बिना इस लाइसेंस के पार्टी में मदिरा पान कराते मिले तो इनके स्वामियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के अतिरिक्त आईपीसी की धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी.