आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में इस दिन बारिश की संभावना. शनिवार को 9 डिग्री रहा तापमान. नये साल से पहले इतना पहुंच जाएगा. जानिए वैदर फोरकास्ट…
शनिवार को इतना रहा तापमान
आगरा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी गलन तेज हो जाती है तो दिन में धूप से उसका असर कम होने लगता है. कभी कभी बादलों का डेरा छाने लगता है. इसके कारण तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा. दिन के समय कभी धूप तो कभी बादल आते रहे. हालांकि सर्दी का अहसास बीते दिनों की अपेक्षा थोड़ा कम रहा.

27 को बारिश की संभावना
आगरा में 27 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में सोमवार को बारिश हो सकती है. ये बारिश दिन में एक या दो बार हो सकती है. इसके अगले दो दिन आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई कि इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी और नये साल से पहले मौसम सुहाना बना रहेगा.