Tuesday , 21 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Lathmaar Holi cancelled in Vrindavan
अलीगढ़ लीक्सफैशन

Lathmaar Holi cancelled in Vrindavan

176

holi
आगरालीक्स
 …..वृंदावन में पर्यटकों के लिए 16 मार्च को बरसाना नंदगांव की तर्ज पर लठामार होली का आयोजन किया जाना था, इसे विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया है। वहीं, मथुरा और वृंदावन में होली की उमंग चरम पर है। कब कहां होगी होली

कान्सेप्ट फोटो

16 मार्च को पर्यटन विभाग वृंदावन में बरसाना नंदगांव की तर्ज पर लठामार होली का आयोजन करने जा रहा था। दोनों कस्बे के लोग इस कार्यक्रम के आयोजन से नाराज थे। लोगों ने इसे रुकवाने के लिए डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखे। इसमें कहा गया कि वृंदावन में लठामार होली के इस कार्यक्रम को नहीं रुकवाया तो बरसाना और नंदगांव में परंपरागत विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन नहीं होगा। इस दौरान दोनों कस्बों के लोगों के मध्य कई दिन तक बैठकों का दौर भी चला।
एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटनमंत्री ओमप्रकाश सिंह से इस संदर्भ में मुलाकात की। पर्यटन मंत्री ने 16 मार्च को वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। पर्यटन मंत्री से मुलाकात करने वालों में सपा नेता दानबिहारी चौधरी, हरी पटेल आदि शामिल रहे।

जिला पर्यटन अधिकारी, अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार गोस्वामीजनों के अनुरोध पर फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रतीकात्मक रूप से कार्यक्रम को कराने के पीछे संस्कृति को बढ़ावा देना था। ये आयोजन रंगीली होली से बिल्कुल अलग था। आगे कार्यक्रम होता है तो गोस्वामीजनों का सहयोग लिया जाएगा।

ब्रज के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में होली के रंग में डूब गए हैं, ये श्रद्धालुओं को निहाल कर रहे हैं।16 मार्च को होलाष्टक शुरू होेने के साथ ही मंदिर में रंगभरनी पिचकारियों का चलन शुरू हो जाता है। ठाकुर द्वारा रंग की होली खेलने के साथ ही मंदिर में प्रांगण में होली का उल्लास दोगुना हो जाता है। 19 मार्च रंगभरनी एकादशी को द्वारिकानाथ कुंज में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। ठाकुरजी के ये अद्भुत दर्शन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होंगे। 21 मार्च त्रयोदशी को मंदिर में भव्य बगीचे का मनोरथ मनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh Local News: Robbery in Businessman house on Holi, Video

अलीगढ़लीक्स ..Aligarh News: वीडियो देखें, होली के रंग में रंगे चार बदमाश...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: School’s closed in Aligarh on 4th February due to cold waves

अलीगढ़लीक्स …Aligarh News: कोल्ड डे कंडीशन को देखते हुए अलीगढ़ में स्कूलों...

फैशन

Agra News: Fashion, style and confidence class held in Agra… Image changer and personality coach Bhavna Singh shared the basic mantras of living life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगी फैशन, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की क्लास…इमेज चेंजर एंड पर्सनेलिटी...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

error: Content is protected !!