Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Video: Divine Chappan Bhog of Govardhan Girraj Ji Maharaj from Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Video: Divine Chappan Bhog of Govardhan Girraj Ji Maharaj from Agra….#agranews

आगरालीक्स…(27 December 2021 Agra News) आगरा से गोवर्धन गिर्राज जी महाराज के दिव्य छप्पन भोग के आप भी वीडियो में दर्शन कीजिए. दर्शन करने के लिए देखिए किस तरह उमड़ी भीड़

  • कार्ष्णि गुरु शरणानन्द महाराज ने गिर्राज जी महाराज की आरती कर किया महोत्सव का शुभारम्भ
  • चांदी के कलश स्थापना के साथ हुआ महोत्सव का शुभारम्भ, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

भव्य दुर्ग में विराजमान हुए गिर्राज जी महाराज
फूलों से महकते भव्य दुर्ग में विराजमान गिर्राजजी महाराज की दिव्य अलौकिक छवि और भक्तों द्वारा दोनों हाथ ऊपर कर श्रीहरि के जयकारों से गुंजायमान वातावरण। गिर्राजजी महाराज के इस अलौकिक रूप को निहारने के लिए हर भक्त ललायित था। मौका था श्री गिर्राजजी सेवा मंडल द्वारा गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में आयोजित दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का, जिसका शुभारम्भ कार्ष्णि गुरु शरणानन्द महाराज, कपिल नागर, हरि ओम जी महाराज, संस्थापक नितेश अग्रवाल ने मंगला आरती के साथ किया।

11 हजार किलो व्यंजन किए समर्पित
वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 11 हजार किलो व्यंजनों गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग के रूप में समर्पित किए गए। वहीं ब्रज की संस्कृति व राजपूताना वास्तु के फ्यूजन से तैयार किए गए दुर्ग में योजित महोत्सव को देखकर हर भक्त अचम्भित था। 25 हजार किलों फूलों से फूल बंगाल व योजन स्थल को सजाया गया। भंडारे में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या काल में आयोजित भजन संध्या में भक्ति के स्वर बहे तो हर श्रद्धालु झूमने लगा। रात 9 बजे शयन आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवा मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल सह संस्थापक मयंक अग्रवाल मनोज गर्ग, कुलभूषण गुप्ता, श्याम माहेश्वरी अध्यक्ष रविंद्र गोयल, महामंत्री अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इन्होंने सम्भाली भंडारे की व्यवस्था
पवन कुमार अग्रवाल ,नीरज अग्रवाल नरेंद्र गर्ग विशाल बंसल अवधेश कुमार पुनीत अग्रवाल, अशोक खंडोली विकास वर्मा मयंक जैन द्वारा भंडारे की व्यवस्था सुचारू रूप से अपने निर्देशन में कराई जा रही थी।

चांदी के रथ पर सवार नजर आए गिर्राज जी महाराज
आगरा। द्वाराकाधीश मंदिर के मुखिया शरद जी द्वारा चंदन व फूलों से श्रीहरि का दिव्य श्रंगार किया गया। इस वर्ष चार घोड़ों संग चांदी के रथ पर विराजमान गिर्राजजी महाराज की छवि अनुपन थी। सिर पर मोर मुकुट, कान में कुंडल, ढोड़ी पर हीरा, हीरे जवाहरात से सुसज्जित पोशाक धारण करे हुए भक्तों को दर्शन दे रहे थे। सेवा मंडल परिवार की महिलाओं श्रीमती आशी अग्रवाल शिवानी सिंगल उर्मिला माहेश्वरी कविता अग्रवाल प्राची अग्रवाल शिवानी अग्रवाल मीनाक्षी अग्रवाल सीमा अग्रवाल कल्पना जैन ज्योति मित्तल अलका अग्रवाल अनीता अग्रवाल आदि महिलाओं द्वारा रजत कलश स्थापित किया।

छप्पन भोग में सजी तिरंगे की झांकी
आगरा। मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने के उपलक्ष्य में छप्पन भोग के साथ मिठाईयों का तिरंगा झंडा बनाया गया है। जिससे भक्ति के साथ लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम के प्रति सम्मान और प्रेम भी बढ़े।

Related Articles

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 21 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!