स्पोटर्सलीक्स…सेंचुरियन में भारत ने साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया. पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अफ्रीका टीम 191 रन पर हुई आलआउट. देखें स्कोरबोर्ड..
साउथ अफ्रीकी दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया है. भारत द्वारा दिए गए 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन पर आलआउट हो गई. अफ्रीका की तरफ से कप्तान डीन एल्गर ने सबसे अधिक 77 रन की पारी खेली. सेकेंड हाईस्कोरर टेम्बा बावुमा रहे जो कि 35 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इसके अलावा और कोई अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी ने 3—3 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज और आर अश्विन ने दो—दो विकेट लिए. सीरीज में भारत अब 1—0 से आगे हो गई है.
पहली पारी में भारत ने 130 रन की दी थी लीड
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शानदार शुरुआत हुई केएल राहुल ने शानदार शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाए, जवाब में पहली पारी में अफ्रीका की टीम 197 रन पर आलआउट हो गई. 130 रन की लीड लेकर भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए और अफ्रीका को जीतने के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन दूसरी पारी में अफ्रीका टीम 191 रन पर आलआउट हो गई.