आगरालीक्स…(30 December 2021 Agra News) आगरा की पॉश कॉलोनी से गिरफ्तार किए गए 3 बड़े सटोरिए. करीब सवा लाख कैश, मोबाइल और कार भी बरामद…ये हैं तीनों के नाम
आगरा में जुआरियों और सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी द्वारा हर थाना क्षेत्र के प्रभारियों को इनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस द्वारा अब तक काफी संख्या में जुआरियों व शराबियों को अरेस्ट किया जा चुका है. इसी क्रम में थाना कमला नगर पुलिस ने तीन और सट्टेबाजों को अरेस्ट किया है. पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से पुलिस ने ₹1,24,590/- (सट्टे के), 3 मोबाइल फोन एवं 1 कार की बरामद की है.
पकड़े गए सटोरियों के नाम आनंद उर्फ मुरारी गोयल, योगेश उर्फ बबलू और हरीश पुत्र स्व. जल सिंह हैं. एसपी सिटी ने बताया कि तीनों बड़े लेवल पर सट्टे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे. पुलिस इन तीनों से और अधिक पूछताछ कर रही है. एसपी सिटी ने कहा कि दो बार मुकदमा दर्ज होने के बाद गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी.