आगरालीक्स…(30 December 2021 Agra News) आगरा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी बोले—अखिलेश यादव कहते हैं बाबाजी को लैपटॉप चलाना नहीं आता. मुख्तार अंसारी—अतीक अहमद से पूछें, बाबाजी को क्या—क्या चलाना आता है…
जीआईसी में हुआ भाजपा का युवा सम्मेलन
आगरा में गुरुवार को जीआईसी मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने जमकर विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और और प्रदेश सरकार ने जो भी वादा लोगों से किया उसे पूरा किया. पूर्व की प्रदेश सरकार में बिजली सिर्फ इटावा को मिलती थी तो नौकरी वर्ग विशेष के युवाओं को मिलती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके है. राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. उन्होंने मैदान में युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि “भारत माता की जय” के उद्घोष की आवाज इतनी जोश से भरी होनी चाहिए कि ये गूंज सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचनी चाहिए.

अखिलेश यादव को लिया निशाने पर
उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा कि जब हमारी केंद्र में सरकार नहीं थी तो बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से आए दिन फायरिंग होती थी. पूर्व प्रधानमंत्री अमेरिका की ओर देखते थे, लेकिन अब अगर बॉर्डर पर एक गोली चलती है तो हमारे देश के बहादुर जवान 100 गोले पाकिस्तान सैनिकों की ओर दाग देते हैं. पूर्व सीएम अखिलेश यादव को निशाने पर लेटे हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि बाबाजी को लैपटॉप चलाना नहीं आता. बाबा जी को क्या चलाना आता है इस बारे में अखिलेश यादव को मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद से पूछ लेना चाहिए. वो लोग अखिलेश यादव को समझा देंगे कि बाबाजी को क्या-क्या चलाना आता है. प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि विपक्षी दल कहते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटाई तो खून की नदियां बह जाएंगी. हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने एक बार में धारा को समाप्त कर दिया और कहीं भी खून की एक बूंद तक नहीं गिरी. ये आपके वोट की ताकत है.
350 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने युवाओं के साथ यह विश्वास दिलाया कि इस बार भाजपा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 350 सीट का आंकड़ा पार करेगी, आगरा में हुए भव्य युवा सम्मेलन के आयोजन के प्रदेश अध्यक्ष ने शैलू पण्डित जी की प्रशंसा की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिओम रावत ने स्वागत भाषण दिया व युवाओं में जोश भरने का काम किया। युवाओं ने कार्यक्रम में पूरे जोश के साथ भागीदारी की, पूरे सम्मेलन में युवाओं से भीड़ ही भीड़ नजर आई।

ये रहे मौजूद
इस दौरान मेयर नवीन जैन, उत्तर प्रदेश के मंत्री विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पण्डित, जिलाध्यक्ष भाजयुमो हरिओम रावत, जिला मंत्री सहदेव शर्मा, बीना लवानियां. भाजयुमो महानगर के उपाध्यक्ष गोगा मोर्या, शिवा सोनी, लोकेश पलिया, ललित शर्मा, महामंत्री मनीष साहू, सौरभ ठाकुर, मंत्री अतुल अवस्थी, रोहित चौहान, विक्रम जादोन, जेपी त्यागी, संचित कुलश्रेष्ठ, अक्षित जैन, पवन सैनी, सूरज पांडे, गोविंद कुशवाह, नीरज शर्मा, अंकुर ठाकुर, सोनिया कर्दम, महामंत्री भाजयुमो पंकज कटारा मेघराज सोलंकी, सोनू चौधरी, सहदेव शर्मा, सोमेंद्र कसाना, अनिकेत तोमर, जोगेंद्र गुज़र, कृतिका सोलंकी.