आगरालीक्स…(2 January 2022 Agra News) आगरा में युवक की चाकू गोदकर हत्या. पुलिस पहुंची मौके पर
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार रात को एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि क्षेत्र के राकेश नगर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. युवक का शव गली में पड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस के अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. शव की शिनाख्त धर्मवीर उर्फ बाबू वांटेड पुत्र स्वामी के रूप में हुई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार युवक का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था. उसके शरीर पर चार चाकूओं से गोदने के निशान है. पुलिस मौेक पर है. पूछताछ की जा रही है.