नईदिल्लीलीक्स…। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया अब्राहम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता जॉन अब्राहम ने इसकी जानकारी खुद दी है।
उन्होंने पत्नी और खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
दो दिन पहले एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे
उऩ्होंने कहा है कि वह दो दिन पहले एक व्यक्ति से मिले थे, जो बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव आए बाद में उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उऩ्होंने लिखा है कि दोनों ने वैक्सीनेशन कराया हुआ है और उन्हें कोरोना के हल्के लक्ष्ण हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।